पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 7 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज कुछ घटकर 90.78% प्रतिशत हो गया है आज कोरोना संक्रमण के 427 केस आये है, और इस महामारी से आज 7 लोगों की मौत हुई है।
रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 427 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 89645 हो गयी है। एक्टिव केस यानी विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे मरीजो की संख्या आज 5625 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 229 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11306 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 10574 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9210 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1483 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 1 केस सामने आया है।वही बागेश्वर जिले में 4 केस आये है, चमोली जिले में आज 5 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले मे 7 केस आये वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 172 और हरिद्वार जिले में 34 नैनीताल जिले में 106 वही पौड़ी जिले में 11 और पिथौरागढ़ जिले में 7 रुद्रप्रयाग जिले में 4 और टिहरी जिले में 24 और उधम सिंह नगर में 25 उत्तरकाशी जिले में 27 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 1154 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
राजधानी देहरादून में आज 172 कोरोना संक्रमण के नये केस
राजधानी देहरादून में कोरोना संक्रमण के केस काम नही हो पा रहे है आज 172 कोरोना केस आये है ।
राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखकर शासन प्रशासन द्वारा बार-बार जनता से अपील की जा रही हैं की सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आवश्यक करें।
राजधानी में रविवार को कोरोना संक्रमण के 172 नए केस आने के बाद अब संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 26806 हो गई है जिसमे 23947 मरीज इस महामारी से ठीक हो गए है 1615 मरीजो का अभी अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 836 लोगों की कोरोना से राजधानी में मौत हो गई है और आज भी 5 व्यक्तियों की मौत देहरादून जिले के अलग अलग अस्पतालों में हुई है जिनमें दो एम्स ऋषिकेश में और दो कैलाश अस्पताल,एक हिमालयन अस्पताल में हुई है। अभी तक जिले से 408 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अन्य जगहों पर चले गए है।
