पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक वीसी पुरोहित का कोरोना से निधन

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक वीसी पुरोहित का कोरोना से ऐम्स ऋषिकेश में निधन हो गया है। वह 8 दिसंबर से एम्स ऋषिकेश में इलाज के लिए भर्ती थे, शुरुआती लक्षणों में उन्हें बुखार था और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी 57 वर्षीयपुरोहित हाइपरटेंशन और टाइप टू डायबिटीज से भी ग्रसित थे उन्होंने 7 दिसंबर को ही पेयजल निगम के एमडी का पदभार ग्रहण किया था उनके निधन से विभाग में शोक की लहर है।