क्रिसमस और नए साल में सिर्फ 35 मिनट ही जला पाएंगे ग्रीन क्रैकर्स

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

गुरुवार को उत्तराखंड शासन के पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन अनुभाग द्वारा वायु प्रदूषण और कोविड-19 के दृष्टिगत क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट की रात को जश्न मनाते हुए पटाखे जलाने के लिए केवल 35 मिनट का समय निर्धारित किया गया है और सिर्फ ग्रीन पटाखे ही जल सकते है यह आदेश देहरादून ऋषिकेश हरिद्वार काशीपुर रुद्रपुर और हल्द्वानी के नगरीय क्षेत्रों की सीमा में लागू होगा जश्न बनाने वाले लोग 11:55 से 12:30 तक जश्न बना सकते हैं शासन के इस निर्देश के बाद जिलाधिकारी देहरादून आशीष श्रीवास्तव ने देहरादून जिले में इस आदेश को लागू कर दिया है कि कोरोनावायरस कोविड-19 के मद्देनजर पटाखे बेचने जलाने के संबंध में संबंधित निर्देशों का अनुपालन कराया जाए।