दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने 26 विभागों और उनके संयोजकों की घोषणा की है। जिला कार्यालय निर्माण समिति के संयोजक/ सह संयोजकों में कुलदीप कुमार, आशीष गुप्ता, संदीप गोयल के नाम शामिल है। कार्यालय आधुनिकीकरण, रख रखाव में हरीश नारंग, रविन्द्र बेलवाल, राकेश रावत को शामिल किया गया है, जबकि ई-ग्रंथालय अध्ययन कक्ष में विवेक जैन का नाम जोड़ा गया है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ओमवीर राघव, हिमानी वैष्णव तथा तरूण दत्ता को जोड़ा गया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं विभाग के तहत हनी पाठक, सरोज डिमरी, अमिता सिंह, शांति भट्ट तथा शैलारानी रावत के नाम शामिल है। नमामि गंगे विभाग के तहत कपिल गुप्ता, नेहा नेगी तथा उज्जवल पंडित, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत वीरेन्द्र बिष्ट, सुभाष बगोली, कमल जिंदल, रमेश बहुगुणा के नाम शामिल है। इसी तरह राष्ट्रीय महासम्पर्क अभियान में नीरज पांथरी तथा आदित्यराम कोठारी को नामित किया गया। राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान में ज्योति प्रसाद गैरोला तथा कुंदन परिहर, सुशासन तथा केन्द्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग का काम शौर्य डोभाल देखेंगे। पॉलिसी रिसर्च विभाग में ओपी कुलश्रेष्ठ तथा डॉ. अनिल शर्मा, मीडिया विभाग में मनवीर चौहान तथा संजीव वर्मा, मीडिया सम्पर्क विभाग में राजीव तलवार, भुवन जोशी, धु्रव रौतेला जोड़े गए हैं।
इसी क्रम में राजनीतिक प्रतिपुष्टि विभाग में मदन कौशिक, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, मयंक गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग में विनय रोहिला तथा अनिल नौटियाल को शामिल किया गया है। डाक्यूमेंटेशन विभाग में नरेश जायसवाल, पारितोष बंगवाल का नाम है। आपदा राहत एवं सहयोग विभाग में अनिल गोयल, धन सिंह धामी, अम्बरीश गर्ग, कुंवर जपेन्द्र तथा राजेश आर्य के नाम शामिल है। अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम की जिम्मेदारी कुलदीप कुमार, मनवीर चौहान, राजेन्द्र बिष्ट को दी गई है। प्रचार साहित्य निर्माण विभाग अजेन्द्र अजेय, राजेन्द्र ढिल्लो को सौंपा गया है। ट्रस्ट समन्वय विभाग राजेन्द्र भंडारी देखेंगे। चुनाव प्रबंधन विभाग कुलदीप कुमार, भारत भूषण चुग के हवाले है। चुनाव आयोग समन्वय का काम पुनीत मित्तल देखेंगे। पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग अरूण गौड़ को सौंपा गया है। सोशल मीडिया शेखर वर्मा, पारितोष बंगवाल, लक्ष्मण खाती, जगमोहन ऐठाणी के जिम्मे है। विदेश सम्पर्क विभाग बलजीत सोनी, आजीवन सहयोग निधि विभाग नरेश बंसल को सौंपा गया है। आईटी विभाग की जिम्मेदारी हिमांशु संगतानी, कुबेर बोरा, अजीत नेगी और प्रवीण लेखवार को सौंपी गई है।
