पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 12 लोगों की मौत,प्रदेश में अभी 4967 एक्टिव केस
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट आज 90.82% प्रतिशत हो गया है। आज कोरोना संक्रमण के 491 मामले आये है, और इस महामारी से आज 12 लोगों की मौत हुई है।
बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 491 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 76275 हो गयी है।
और 491 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 4967 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 433 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 12246 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 15732 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12904 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 90 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1263 मरीजो की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 25 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 18 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 42
कोरोना केस आये और चम्पावत जिले 9 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 179 और हरिद्वार जिले में 52 नैनीताल जिले में 76 वही पौड़ी जिले में 24 और पिथौरागढ़ जिले में 6 रुद्रप्रयाग जिले में 8 और टिहरी जिले में 23 और उधम सिंह नगर में 16 उत्तरकाशी जिले में 13 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 774 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
