पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 5 लोगों की मौत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91.56% प्रतिशत हो गया है पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के कम होते मामलो से फिलहाल सभी को राहत महसूस हो रही है आज कोरोना संक्रमण के 388 मामले आये है, और इस महामारी से आज 5 लोगों की मौत हुई है।
बुधवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 388 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 63585 हो गयी है।
और 388 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 3818 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 270 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11444 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 11997 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 9240 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1038 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 14 मामले सामने आए है।वही बागेश्वर जिले में 11 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 25 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 3 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 121 और हरिद्वार जिले में 40 नैनीताल जिले में 36 वही पौड़ी जिले में 37 और पिथौरागढ़ जिले में 23 रुद्रप्रयाग जिले में 24 टिहरी जिले में 7 और उधम सिंह नगर में 40 उत्तरकाशी जिले में 7 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 508 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।
