दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
31 अक्टूबर को रिटायर हुए प्रमुख वन संरक्षक (Hoff) ने माह सितंबर अक्टूबर में कई कार्मिकों के ट्रांसफर कर दिए थे ,जबकि शासन द्वारा इस बार तबादला सत्र शून्य घोषित किया गया है नियम विरुद्ध किये गए तबादलों को आज प्रमुख सचिव आनंद वर्धन ने आदेश जारी कर निरस्त कर दिया है।
प्रमुख वन संरक्षक (Hoff) जयराज द्वारा रिटायरमेंट से महीना भर पहले यानी माह सितंबर अक्टूबर में वन महकमे में कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे । तीन नवंबर, मंगलवार को प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन ने तबादलों को कैंसिल करने के आदेश कर दिये।आदेश में कहा गया है कि बिना कार्मिक व सतर्कता विभाग की अनुमति के प्रमुख वन संरक्षक (hoff) ने यह तबादले किये हैं। जबकि तबादला सत्र शून्य घोषित है। शासन के आदेश में कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर स्थानांतरण अधिनियम की धारा 27 के तहत ट्रांसफर प्रस्ताव समिति के समक्ष पेश किये जाने चाहिए।

