उत्तराखंड में आज तेरा 13 आईएफएस अधिकारियों के तबादले हुए

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड शासन ने आज राज्य में 13 आई एफ एस अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं, कई अधिकारी ऐसे थे जो प्रतीक्षा सूची में थे आज शासन से उन अधिकारियों को भी नई तैनाती मिली है विनोद कुमार प्रमुख वन संरक्षक को जो कि प्रतीक्षारत थे को प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव उत्तराखंड देहरादून एवं प्रबंध निदेशक उत्तराखंड वन विकास निगम की जिम्मेदारी मिली है और एस. एस. रसाईली जोकि उत्तराखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड में सदस्य सचिव थे को अपर प्रमुख वन संरक्षक पर्यावरण देहरादून की जिम्मेदारी मिली है, हल्द्वानी स्थित तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी व उप वन संरक्षक नीतीश मणि त्रिपाठी को भी चकराता वन प्रभाग कालसी में तैनाती मिली है। इसके अलावा संदीप कुमार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की कमान मिली है। सभी तबादलों की जानकारी के लिए पढ़िए स्थानांतरण तैनाती आदेश।