दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
आज से यानी एक नवंबर से गैस बुकिंग के नियमों में बदलाव हो गया है अगर आप इंडेन गैस के ग्राहक हैं तो बुकिंग के लिए एक नए जारी नंबर का इस्तेमाल करना होगा. दरअसल, इंडियन ऑयल ने इंडेन गैस की बुकिंग के नंबर को बदल दिया है. अब ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा. 1 नवंबर से LPG गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का तरीका भी बदल रहा है. दरअसल, गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. जब डिलिवरी के लिए वेंडर घर पर पहुंचेगा तो आपको उसके साथ ओटीपी नंबर साझा करना होगा. इसके बाद ही ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी.1 नवंबर को एलपीजी गैस की नई कीमत जारी होगी. अक्टूबर महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. वहीं, कॉमर्शियल गैस की कीमतों में इजाफा हुआ था. बता दें कि देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं.
