उत्तराखंड में कोरोना का कहर कम,आज संक्रमण के 349 नए मामले

आज इस महामारी से 2 मरीजो की मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में हालात बेहतर होते नजर आ रहे हैं प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत हो गया है पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के कम होते मामलो से फिलहाल सभी को राहत महसूस हो रही है,
लेकिन त्योहारी सीजन में हल्की सी लापरवाही भारी पड़ सकती है इसलिये त्योहारी सीजन में अब ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।

शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 349 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 61915 हो गयी है।

आज प्रदेश में कोरोना के 349 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 3634 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 242 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11974 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 14798 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 10844 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1011 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 19 केस सामने आया है।वही बागेश्वर जिले में 2 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 19 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 3 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 78 और हरिद्वार जिले में 32 नैनीताल जिले में 51 वही पौड़ी जिले में 49 और पिथौरागढ़ जिले में 14 रुद्रप्रयाग जिले में 30 टिहरी जिले में 13 और उधम सिंह नगर में 15 उत्तरकाशी जिले में 24 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 499 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।