दी टॉप टेन न्यूज़ कपकोट
बागेश्वर कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के सात विद्यालयों के भवन निर्माण और लैब सामग्री के लिए राज्य सरकार द्वारा 2 करोड़ 65 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी गई है इसी क्रम में

राजकीय इंटर कॉलेज बनलेख में भवन निर्माण व लैब सामग्री हेतु 41.145 लाख की धनराशि
जी0आई0सी0 लीती भवन एवं लैब सामग्री हेतु 62.65 लाख रुपए की धनराशि
राजकीय हाईस्कूल विद्यालय अर्नसा भवन निर्माण व लैब सामग्री 81.515 लाख रुपये की धनराशि
जी0आई0सी0 कांडा भवन एवं लैब सामग्री 18.865 लाख रुपए की धनराशि
जी0आई0सी0 खुनौली भवन निर्माण एवं लैब सामग्री 20.505 लाख रुपए की धन राशि
जी0आई0सी0 तुपेड़ भवन एवं लैब सामग्री 20.505 लाख रुपये की धनराशि
जी0आई0सी माजखेत भवन एवं लैब सामग्री 20.505 लाख रुपये की धनराशि
विद्यालयों के विकास के लिए प्राप्त धनराशि हेतु क्षेत्रीय जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , सांसद अजय टम्टा , मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , व विकास पुरुष विधायक बलवन्त सिंह भौर्याल का आभार व धन्यवाद किया और जनता ने कहा की कि वह विद्यालयों के विकास के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए सभी के बहुत आभारी हैं।
