उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 305 नए मामले

राहत की बात आज इस महामारी से कोई मौत नही

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट 91 प्रतिशत हो गया है पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के कम होते मामलो से फिलहाल सभी को राहत महसूस हो रही है और आज सबसे बड़ी राहत भरी खबर यह है की आज इस महामारी से प्रदेश में कोई मौत नहीं हुई है लेकिन त्योहारी सीजन में हल्की सी लापरवाही भारी पड़ सकती है इसलिये त्योहारी सीजन में अब ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है।

गुरुवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 305 केस सामने आने से अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 61566 हो गयी है।

आज प्रदेश में कोरोना के 305 नए केस आने से अब कुल एक्टिव केसों की संख्या 3545 हो गईं है । और आज अलग अलग अस्पतालों से 456 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए है।
आज 11932 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है वही अभी 17974 सैम्पल्स की जांच अभी प्रतीक्षारत है और आज 12854 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है वर्तमान के कोरोना की रिकवरी रेट 91 प्रतिशत है और अभी तक इस महामारी से 1009 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में आज कोरोना संक्रमण के 8 केस सामने आया है।वही बागेश्वर जिले में 10 कोरोना संक्रमण केस सामने आये है, चमोली जिले में आज 22 कोरोना केस आये और चम्पावत जिले में 6 वही देहरादून जिले में सर्वाधिक 78 और हरिद्वार जिले में 24 नैनीताल जिले में 33 वही पौड़ी जिले में 33 और पिथौरागढ़ जिले में 14 रुद्रप्रयाग जिले में 21 टिहरी जिले में 24 और उधम सिंह नगर में 24 उत्तरकाशी जिले में 8 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है और अभी तक 483 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।