गुरुवार को भी प्रदेश में नहीं मिला कोई कोरोना पॉजिटिव केस
दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
प्रदेश में 3 दिनों से राहत की खबर है गुरुवार को भी प्रदेश में एक भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। आज 481 लोगों की कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
अभी 257 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है प्रदेश में अभी तक 8138 मरीजों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आज तक प्रदेश में 61 कोरोना पॉजिटिव है।
अभी तक प्रदेश में 39 कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज ठीक होकर घरों को जा चुके हैं और एक्टिव मरीजों की संख्या प्रदेश में अभी 21 है। प्रदेश में आरोग्य सेतु एप के प्रचार प्रसार के कारण 1196321 लोगों ने अब तक इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया है।
