
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज सुबह निधन हो गया है आनंद सिंह बिष्ट काफी समय से बीमार चल रहे थे और वह दिल्ली ऐम्स में 13 मार्च से भर्ती थे जहां पर उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया था।
आनंद सिंह बिष्ट किडनी और लीवर की समस्या से पीड़ित थे और रविवार को उनका डायलिसिस भी हुआ था एम्स में गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रही थी।
आज 89 वर्ष की उम्र में 10:40 पर उनका निधन हो गया है उनका पार्थिव शरीर उत्तराखंड में पौड़ी गढ़वाल के गांव को रवाना कर दिया गया है जहां पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां उत्तराखंड सरकार करवा रही है।
इस दुख की घड़ी में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राज्य को प्राथमिकता देते हुए कहां है कि उनकी बहुत इच्छा थी कि वह अपने जन्मदाता को अंतिम बार मिल सके लेकिन इन विषम परिस्थितियों में उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाऊंगा गौरतलब है कि देश में कोरोनावायरस की वजह से सभी राज्यों में लॉक डाउन है इन परिस्थितियों में राज्य के मुख्यमंत्री के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
और योगी आदित्यनाथ ने अपने जन्मदाता की जगह अपने राज्य वासियों की सेवा को चुना है ऐसा कार्य तो कोई योगी कर सकते हैं।
