पिछले 18 दिनों से लगातार जन सेवा में लगे हैं
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री और खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष राजकुमार पुरोहित इन दिनों रायपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ- साथ अन्य क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों की सहायता भी कर रहे हैं वह पिछले 18 दिनों से लगातार कई जरूरतमंद परिवारों को कच्चा राशन उपलब्ध करवा रहे हैं और वह गरीब असहाय और मजदूर वर्ग का विशेष ध्यान भी रख रहे हैं।
राज्यमंत्री राजकुमार पुरोहित अपणु उत्तराखंड सामाजिक संस्था के तत्वाधान में यह नेक काम कर रहे हैं जिसके वह संरक्षक भी हैं।

राजकुमार पुरोहित के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 35 वर्ष पूर्व भारतीय जनता पार्टी के साथ हुई थी और आज भी वह सच्चे सिपाही के रूप में भाजपा के साथ निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं और वह इस कोरोना महामारी में संकट काल में केंद्र और राज्य सरकार के साथ खड़े हैं ।
इनके साथ संस्था के अध्यक्ष दीपक नेगी सचिव प्रमोद नौटियाल रात दिन लगातार 18 दिनों से कच्चे राशन के पैकेट बनाकर जरूरतमंद परिवारों तक घर घर खाद्य सामग्री और कच्चा राशन उपलब्ध करवा रहे हैं।
