दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)-
आज बुधवार को देहरादून उत्तराखंड में राज्य सरकार ने एक कैबिनेट की बैठक की इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिए गए हैं|
कोविड-19 फंड में धनराशि एकत्र करने के लिए भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार माननीय मुख्यमंत्री मंत्री और समस्त विधायक गणों के वेतन में 30% की कटौती की जाएगी तथा आगामी 2 वर्षों में विधायक निधि के अंतर्गत एक एक करोड़ रुपए की कटौती की जाएगी|
प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के लिए खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सभी नागरिकों को पर्याप्त राशन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है| इसके तहत अंत्योदय योजना के अंतर्गत 35 किलोग्राम राशन गेहूं और चावल के रूप में 3 माह का राशन उपलब्ध कराया जाएगा और इस योजना के तहत सफेद कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम चावल और दाल फ्री में उपलब्ध कराई जाएगी और उन दोनों राशन कार्ड से अलग 40 लाख यूनिट वाले 10 लाख राशन कार्ड धारकों को दोगुना राशन यानी 15 किलोग्राम अप्रैल-मई और जून माह के लिए दिया जाएगा। और इसके अतिरिक्त जिसके पास कोई भी राशन कार्ड नहीं है उन्हें राशन किट उपलब्ध करवाई जाएगी।
नागरिकों को खाद्यान्न वितरण का कार्य एनजीओ और प्रशासन के माध्यम से कराया जाएगा।
रोजाना आवश्यक सामग्री की खरीद हेतु दी गई समय सीमा को कम करने का अधिकार राज्य के मुख्यमंत्री के पास रहेगा।
प्रदेश में जमातियों की संख्या बढ़ने के कारण कोरोनावायरस कोविड-19 पर नियंत्रण रखने के लिए 14 अप्रैल के बाद लॉक डाउन बढ़ाने की संस्तुति केंद्र सरकार को भेजी जाएगी।

कोरोनावायरस के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग टेक्निशियन संवर्ग विभिन्न पदों हेतु कुल 347 पदों पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार के पास आज कोरोना पॉजिटिव केस के लिए 823 आइसोलेशन बेड और संदेहास्पद बेड की संख्या 1682 आईसीयू के लिए 455 और 251 वेंटिलेटर तथा 8695 पी पी ई किट 2034 वीटीएम किट की सुविधा मौजूद है इसके अतिरिक्त गैर सरकारी अस्पतालों में भी सुविधाएं उपलब्ध है। और राज्य सरकार उपरोक्त इंफ्रास्ट्रक्चर को और ज्यादा बढ़ाने का प्रयास कर रही है।
बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर देते हुए कहा गया कि प्रभारी मंत्री अपने जनपदों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और टेलीफोन के माध्यम से करें तथा सभी विधायक गण अपने-अपने क्षेत्रों की समीक्षा अपने निवास स्थान से टेलीफोन के माध्यम से करें।
