दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून) -देश में आज तक कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों का आंकड़ा 242 तक पहुंच गया है और अब तक चार मौतें हो चुकी हैं|

इस महामारी से बचाव के लिए उत्तराखंड राज्य भी पूरी तरह से मुस्तैद है|
शासन और प्रशासन स्तर पर रोकथाम के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं और जनता को जागरूक भी किया जा रहा है
इस सब को ध्यान पर रखते हुए आज प्रदेश में बाहर से आने वाले पर्यटकों पर रोक लगा दी गई है आज सचिव नितेश कुमार झा द्वारा एक आदेश जारी करते हुए कहां गया कि कोरना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार देसी और विदेशी यात्रियों पर प्रदेश में प्रवेश करने पर रोक लगा रही है|
इस संबंध में टॉप टेन न्यूज़ द्वारा मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह से बात करने पर श्री सिंह द्वारा बताया गया कि अब राज्य में टूर ट्रैवल्स होटल और रेस्टोरेंट में यात्रियों की बुकिंग स्वीकार नहीं की जाएगी हालांकि यात्रियों को रोकने के लिए उत्तराखंड की सीमाएं सील नहीं की गई हैं|
