कुछ जरूरी विभागों को छोड़कर उत्तराखंड सचिवालय सहित सभी कार्यालय सात दिनों के लिए बंद

कार्मिक घर से ही करेंगे काम


दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए कहा कि राज्य में कोरोनावायरस से बचाव को ध्यान में रखते हुए सभी अपर मुख्य सचिव /प्रमुख सचिव/ सचिव प्रभारी /विभागाध्यक्ष तथा कार्यालय अध्यक्ष अपने अंतर्गत कार्यरत केवल उन्हीं कार्मिकों को कार्यालयों में बुलाएं जिनकी कार्यालय में उपस्थिति अति आवश्यक हो अन्यथा कार्मिकों को घर से ही कार्य करने की अनुमति दी जाए|

साथ ही सभी 13 जनपदों के जिलाधिकारियों को कोरोना वायरस के रोकथाम तथा अन्य किसी शासकीय आवश्यकता को देखते हुए किसी भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी की सेवाएं प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया गया है|
मुख्य सचिव ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए शासन ने यह बड़ा फैसला लिया है इसके तहत अब जरूरत पड़ने पर ही कर्मचारी अपने दफ्तरों पर जाएंगे बाकी कर्मचारी घर से ही शासन से जुड़े कामों को करेंगे यह आदेश विद्युत पेयजल परिवहन स्वास्थ्य खाद्य और पुलिस प्रशासन सहित अन्य जरूरी विभागों पर यह आदेश लागू नहीं होगा लेकिन जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन इनकी सेवाएं ले सकता है
|