सभी कार्मिक दूरभाष पर उपलब्ध,घर से करेंगे काम
दी टॉप टेन न्यूज़ ब्यूरो (देहरादून)-
कोरना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सचिवालय को 19 मार्च से 24 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है|

यह आदेश जारी करते हुए अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पत्र जारी करते हुए कहा कि सचिवालय में आगंतुकों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सचिवालय में अवकाश घोषित किया जाता है|
साथ ही सभी कार्मिकों को निर्देश है कि वह दूरभाष पर उपलब्ध रहेंगे और घर से कामकाज करेंगे अति आवश्यक होने पर सचिवालय में उपस्थित भी होंगे|
