खटीमा में महंगे दामों में बिक रहे है मास्क
दी टॉप टैन न्यूज़(खटीमा)- चीन से फैले जानलेवा कोरोना की भारत मे दस्तक के बाद जंहा केंद्र व राज्य सरकारें अलर्ट पर है। अब आमजन भी इस खतरनाक वायरस से बचाव को मेडिकल स्टोर्स में मास्क की खरीद को पहुँचने लगा है। सीमान्त खटीमा में भी कोरोना वायरस के चलते मास्क की बिक्री में बेहद उछाल आया है।


स्थानीय लोग मेडिकल स्टोर्स का रुख कर कोरोना वायरस से बचाव हेतु मास्क खरीद रहे है। क्योंकि इस खरतनाक वायरस फैलने की आशंका के मद्देनजर सीमान्त क्षेत्र में भी मास्क की बिक्री बड़ गई है। वही मेडिकल स्टोर्स में मास्क के मूल्यों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। जबकि सामान्य 80 पैसे का मास्क जंहा 20 से 22 रुपये में बिक रहा है।
वही अच्छे मास्क की मार्केट में उपलब्ध नही हो पा रहे है। जिन दुकानों में अच्छे क्वालटी के मास्क मिल रहे है वहाँ पर भी 20 रुपये का मास्क 80 से 90 रुपये में बिक रहा है। स्थानीय लोग कोरोना के फैलने की आशंका से ख़ौफ़ज़दा है।जिसके चलते मास्क की बिक्री में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।मास्को की डिमांड अचानक बढ़ने से दुकानों में मास्क अपने मूल्यों से कई गुना अधिक कीमतों में आमजन को खरीदने पड़ रहे है।फिलहाल आमजन कोरोना वायरस से बचाव को मास्क का सहारा लेने दुकानों में पहुँचने लगा है।
