सितारगंज के तिलियापुर में लगा निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर

दी टॉप टेन न्यूज(सितारगंज)- उत्तराखंड राज्य आयुष मिशन सोसाइटी के सौजन्य से सितारगंज के तिलियापुर गांव में निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता खूब सिंह विकल द्वारा किया गया। शिविर में डेढ सौ से अधिक रोगियों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई।

इस शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य से संबंधित तमाम जानकारियां भी दी। खराब मौसम के बावजूद भी तिलियापुर गांव में विजय साहनी के आवास पर उत्तराखंड राज्य आयुष मिशन सोसाइटी के सौजन्य से निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिसमें आनंद नगर, तिलियापुर, खैरपट्टी व आस-पास के ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवा ली। शिविर में विभिन्न रोगों से बचाव व उपचार की विस्तृत जानकारी अनुभवी शिक्षकों द्वारा उपलब्ध कराई गई।

इससे पूर्व वरिष्ठ भाजपा नेता खूब सिंह विकल ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। श्री विकल इस मौके पर कहा कि दुनिया आज एक बार पुनः आयुर्वेद की तरफ लौट रही है जो शुभ संकेत है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे स्वयं को और घर परिवार को साफ सुथरा रखें, ताकि रोग हो ही ना।
इस मेडिकल शिविर में डॉ राकेश कुमार चिलाना, डॉ राजेश विश्वास, प्रभारी चीफ फार्मासिस्ट राहुल पुरोहित, हिमांशु धनाई, रामकिशोर आदि चिकित्सा टीम के अलावा समाजसेवी विजय साहनी, राजनारायण मल, अखिलेश दुबे, चंद्रभान साहनी, आशीष साहनी, सोनिया मंडल, पूजा राजभर, रत्ना राजभर, मानसी, उमेश तिवारी, प्रकाश चौहान, लालमन, दीपांकर सरकार, जयंत मंडल, जिला पंचायत सदस्य उत्तम अचार्य, विजय सिंह समेत तमाम ग्रामीण आदि उपस्थित रहे। जिन्होंने चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।
