दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
ऋषिकेश में चीला शक्ति नहर में रविवार की शाम को एक युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने की खबर है स्थानीय लोगो ने जब युवती को डूबते हुए देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा. अंधेरा होने की वजह से एसडीआरएफ टीम को तलाशी अभियान रोकना पड़ा. अब सोमवार को टीम फिर से नहर में युवती की तलाश के लिए ऑपरेशन चलाएगी।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम आंचल (उम्र 23 वर्ष) पुत्री अनिल निवासी बैराज कॉलोनी ऋषिकेश चीला हरिद्वार रोड पर पहुंची. जहां वो संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक चीला शक्ति नहर में डूब गई. आसपास के लोगों ने एक युवती को चीला नहर में डूबते हुए देख इसकी सूचना पुलिस को दी. जिस पर तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।
लक्ष्मण झूला थानाध्यक्ष के अनुसार सोमवार सुबह फिर से नहर में आंचल की तलाश की जाएगी. पुलिस द्वारा परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है. आंचल ने नहर में छलांग लगाई या फिर कोई अन्य कारण है, इसकी जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि मामले में परिजनों से पूछताछ जारी है. आंचल के पिता अनिल गुसाईं सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।
