बीपीएड ,एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर रखी विभिन्न मांगें

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-आज विधानसभा में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से बीपीएड ,एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडे के नेतृत्व में मुलाकात की औऱ शिक्षा मंत्री से नई शिक्षा नीति के बारे में चर्चा करते हुए उनके संज्ञान में लाया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय बनाया गया है।

प्रशिक्षित बेरोजगारों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात के दौरान शिक्षा मंत्री से आग्रह किया गया कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति अनिवार्य रूप से करने प्रत्येक इंटर कॉलेज में एक व्यायाम प्रवक्ता पद सृजित करने और उत्तराखंड के बेरोजगारों को हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर 5 साल की छूट सभी सरकारी भर्ती में अनिवार्य रूप से दिए जाने पर विचार किया जाए।
इसमें शिक्षा मंत्री ने शिक्षा सचिव को इस पर त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए।

आज मिलने वालों में प्रदेश प्रभारी अर्जुन लिंगवाल प्रदेश सचिव बलदेव प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल राज कुमाऊं प्रभारी संजय कोरंगा मीडिया प्रभारी सुमन नेगी प्रदेश संरक्षक हिमांशु राजपूत हर्षवर्धन, कमलकांत विपिन पुनेठा आदि सभी प्रशिक्षित बेरोजगार मौजूद थे