सीमान्त टनकपुर से राजधानी दिल्ली तक शुरू हुई  रेल सेवा*

टनकपुर(चम्पावत)-उत्तराखण्ड के सीमान्त टनकपुर व खटीमा के लोगो को दिल्ली की लंबी दूरी की रेल सेवा की सौगात मिल गई है। चंपावत जिले के टनकपुर रेलवे स्टेशन से 10 मार्च को नांगल एक्सप्रेस के रूप में टनकपुर से दिल्ली राजधानी जोड़ने वाली एक्सप्रेस रेल सेवा को केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

टनकपुर पीलीभीत बड़ी रेल लाइन निर्माण के बाद जंहा पिछले महीने की 27 फरवरी को टनकपुर से त्रिवेणी एक्सप्रेस के रूप में सीमान्त क्षेत्र से पहली एक्सप्रेस रेल सेवा की शुरुवात हुई थी वही उसके बाद  रेलवे विभाग ने 10 मार्च को ही सीमान्त क्षेत्र टनकपुर से दिल्ली रेल सेवा की शुरुवात कर दी है। जिससे सीमान्त की जनता में अपार खुसी की लहर है। वही रेल सेवा के उद्घाटन पर पहुँचे क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि देश की अन्तिम लोकसभा से आज देश की राजधानी को रेल सेवा की शुरुवात हुई है। सरकार द्वारा त्रिवेणी के बाद अब नांगल डैम एक्सप्रेस के रूप में टनकपुर से दिल्ली तक रेल सेवा शुरू कर सीमान्त की जनता को एक ओर सौगात दी है। जो कि सीमान्त के विकास व चंपावत पिथौरागढ़ जिले के लोगो के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। वही मंत्री टम्टा ने जल्द देश के अन्य हिस्सों को टनकपुर से जोड़ने के लिए कई ओर लंबी दूरी की रेल सेवाओ को शुरू करने की भी बात कही है। ताकि सीमान्त क्षेत्र के विकास में यह रेल सेवाएं अहम साबित हो।वही अजय टम्टा ने देश के प्रधानमंत्री व रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री द्वारा 50 हजार करोड़ खर्च कर  नेपाल सीमा से जुड़े सीमान्त क्षेत्र को बड़ी रेल लाइन की सौगात दी थी। वही अब एक पखवाड़े के भीतर ही दो एक्सप्रेस सेवा टनकपुर से शुरू कर सस्ती यात्रा सेवा के साथ व्यापारिक व धार्मिक पर्यटन के विकास को नई दिशा देने का काम किया है। केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने जल्द अन्य रेल सेवाओ के भी टनकपुर से शुरू होने की बात कही।