दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जबसे प्रदेश के मुखिया की सीट संभाली है वह तभी से कुछ ना कुछ विवादित बयान देते जा रहे हैं आज एक बार फिर उत्तरकाशी में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद आज तक लोगों को आपदा में चीनी नहीं मिली है लेकिन उनकी सरकार पहली बार राशन के साथ चीनी भी दे रही है।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर राशन की मात्रा बढ़ा दी है और उन्होंने 3 महीने की चीनी के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव भी पारित किया है और इस तरह राज्य सरकार ने राशन में पहली बार चीनी को भी शामिल किया है इससे पहले कभी भी आजादी के बाद लोगों को आपदा में चीनी नहीं मिली थी उनकी सरकार सभी कार्ड धारकों को 2 किलो चीनी देगी।