संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी का शानदार संबोधन: दुनिया को दिया शांति का सन्देश

देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वे सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति हजारों वर्ष पुरानी है, जिसकी अपनी जीवंत परंपराएं हैं, जो वैश्विक सपनों को अपने में समेटे हुए है। हमारे संस्कार, हमारी संस्कृति, जीव में शिव देखती है। हम युद्ध में नहीं  महात्मा बुद्ध में विश्वास रखते हैं। बिखरी दुनिया किसी के हित में नहीं होती है।
विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का आज भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यही संदेश है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि इस वर्ष दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव हुआ, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लोगों ने सबसे ज्यादा वोट देकर मुझे और मेरी सरकार को पहले से ज्यादा बड़ा जनादेश दिया प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जग कल्याण हमारा धेय  है इस वक्त हम अपने देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कराने का बड़ा अभियान चला रहे हैं। अगले 5 साल में हम जल संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही 15 करोड़ घरों को पानी की सप्लाई से जोड़ने वाले हैं।
हम दो करोड़ गरीबों के लिए घर बनाएंगे। हमने 5 साल में 11 करोड़ शौचालय  बनवाए हैं
अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी और स्वामी विवेकानंद को भी याद किया प्रधानमंत्री ने कहा कि एक विकासशील देश जैसे जैसे कदम उठा रहा है वो दुनिया के
अन्य विकासशील देशों के लिए अनुकरणीय बन सकते हैं ।
इस अवसर पर हिंदू सांस्कृतिक संगठनों ने यूएन कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़े बजाकर अपनी खुशी जाहिर की और मोदी मोदी के नारे लगाए।

Verified by MonsterInsights