भारी बारिश को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

[smartslider3 slider=”24″]

दी टॉप टेन न्यूज़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में हो रही  भारी बारिश को देखते हुए मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु से फोन पर प्रदेश की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य संबंधित कार्मिकों को संवेदनशील स्थानों पर हाई अलर्ट रखा जाए। कहीं भी कोई घटना होती है तो रिस्पांस टाइम कम से कम होना चाहिए। जरूरत होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत मिले। चार धाम यात्रा मार्ग पर भी विशेष ध्यान रखा जाए। चार धाम यात्रियों, पर्यटकों से भी सावधानी बरतने की अपील कर ली जाए।

Verified by MonsterInsights