चंपावत के पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी बने वन विकास निगम के अध्यक्ष

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

चंपावत जिले के पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को आज शासन ने वन विकास निगम में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

इस साल 2022 के मुख्य चुनाव में कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने चंपावत विधानसभा सीट पर जीत हासिल की थी
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा क्षेत्र से अपना चुनाव हार गए थे और पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट से त्यागपत्र दे दिया था और मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ ऐतिहासिक जीत हांसिल की। और आज शासन ने आदेश पत्र जारी करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी को वन विकास निगम के अध्यक्ष पद की कुर्सी सौप दी है।

Verified by MonsterInsights