दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून–उत्तराखंड पुलिस के एएसपी चक्रधर अंथवाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा पांच अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। साथ ही अग्निशमन विभाग के दो अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
– विम्मी सचदेवा, आईजी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय
– नवनीत सिंह, एसएसपी टिहरी
– योगेश चंद, डीएसपी, इंटेलीजेंस
– भूपेंद्र सिंह भंडारी, डीएसपी, ऊधमसिंह नगर
– रविंद्र कुमार वर्मा, एसआई, एपी, देहरादून
सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक
– गिरीश सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर
– दिनेश चंद्र भट्ट, फायर सर्विस चालक, देहरादून
Comments are closed.