सीमांत खटीमा के बिरिया गाँव मे कला और साहित्य का उभरता सितारा बसंती सामंत,जानिये कौन है बसंती सामंत
दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
कहा जाता है कि एक पुरुष की सफलता में एक महिला का बहुत बड़ा योगदान होता है वही एक महिला की सफलता के पीछे एक नही वरन् पूरे समाज का दृष्टिकोण का अहम योगदान होता है. महिला अपने परिवार की खुशियों के लिए न जाने कितने त्याग करती है. इतना ही नहीं, आज के समय में महिलाओ ने खुद को बेहद सशक्त बना लिया है. महिलाएं अपनी घर गृहस्थी के साथ तमाम क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं. साथ ही घर और वर्कप्लेस, दोनों की जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रही हैं. महिलाओं के त्याग, समर्पण और क्षमताओं को सम्मान देने के लिए हर साल 8 मार्च को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाने जा रहे हैं जिनका नाम है बसंती सामंत है , छोटे से गांव चकरपुर में लीला देवी और पदम सिंह सामंत के घर जन्म लेने वाली बसंती सामंत की शिक्षा स्थानीय स्कूलों में ही हुई और विवाह के पश्चात सीमांत खटीमा क्षेत्र के बिरिया गांव में रहने वाली बसंती सामंत को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा सकता की बुद्धिमान और परिपक्व दिखाई देने वाली साहित्य और कला की प्रेमी का विवाह बहुत ही कम उम्र में हो गया था अपने विवाह के समय वह सिर्फ इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही थी लेकिन उनकी पढ़ाई लिखाई की चाहत और साहित्य के प्रति उनके लगाव के कारण उन्होंने 30 वर्ष की आयु में अपनी अधूरी शिक्षा को पूरा किया और गृहस्थी के साथ साथ सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर आगे बढ, आज वह कला और साहित्य की सेवा करते हुए न सिर्फ अपना और अपने परिवार का बल्कि अपने क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रही हैं।
बसंती सामंत का परिचय
बसंती सामंत पति सुरेन्द्र सिंह सामंत
माता लीला देवी
पिता पदम सिंह सामंत
जन्म तिथि 28.2.81
माध्यमिक शिक्षा.फकीर सिंह पोखरिया मांटेसरी
स्नातक.हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा
गतिविधियां.जानकी देवी ग्राम विकास संस्था में कार्यरत
सम्पर्क. ग्राम बिरिया पोस्ट आफिस बिरिया तहसील खटीमा
उधम सिंह नगर
उत्तराखंड
बसंती सामंत की उपलब्धियां
प्रकाशित काव्य संग्रह= अधूरे अल्फाज़
साझे काव्य संग्रह= लाकडाउन व्यथा,सुन ऐ जिंदगी,अब आ जाओ, काव्य प्रभा,काव्य मंजरी
सम्मान=2020काव्य प्रभा कवि सम्मान
2020 द रियल सुपर वुमन अवार्ड
2020अटल हिंदी सम्मान
2021 उत्तराखंड नारी शक्ति सागर सम्मान
2021 उत्तराखंड महिला रत्न सम्मान
Comments are closed.