दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून -कैबिनेट मंत्री स्व. चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती ने बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस के बसंत कुमार को 2405 मतों के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की है।
बागेश्वर उपचुनाव में नोटा तीसरे नंबर पर रहा. क्षेत्रीय दलों को मिलाकर भी नोटा के बराबर वोट नहीं पड़े. राज्य के सबसे बड़े क्षेत्रीय उत्तराखंड क्रांति दल के उम्मीदवार अजुर्न कुमार देव को महज 857 वोट पड़े. उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी को 268, समाजवादी पार्टी को 637 वोट पड़े।
पार्वती दास, भाजपा- 33247
बसंत कुमार, कांग्रेस – 30842
अर्जुन देव, यूकेडी – 857
भगवती प्रसाद, सपा – 637
भागवत कोहली, यूपीपी – 268
नोटा- 1257
वहीं बागेश्वर विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास की जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह विजय मातृशक्ति, युवा शक्ति और वरिष्ठजनों के हमारी सरकार पर अटूट विश्वास का प्रमाण है। इस उप चुनाव में बागेश्वर विधानसभा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और राज्य सरकार की नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं पर मुहर लगाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जीत स्व. चंदनराम दास को श्रद्धांजलि है। उनके समय के रुके हुए कार्यों और उनके सपनों को पूरा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने राज्य सरकार पर जो विश्वास जताया है, बागेश्वर की जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बागेश्वर का विकास किया जायेगा।
बागेश्वर उप निर्वाचन में जीत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को बधाई दी।
Comments are closed.