दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून
देहरादून -प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड के लोकपर्व “हरेला” के अवसर पर पशुपालन विभाग के तत्वावधान में ‘पौधारोपण’ का कार्यक्रम उत्तराखंड पशुधन विकास बोर्ड के रजिस्ट्रार कार्यालय, सहस्त्रधारा रोड देहरादून में आयोजित किया गया। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात कार्यक्रम में मौजूद विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपित किए गए।
केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि, लोकपर्व ‘हरेला’ समृद्धि, पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक है। इस प्राकृतिक अमूल्य धरोहर को जीवंत बनाए रखने हेतु वृक्षारोपण के साथ ही उनके संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
इसके साथ ही आज कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने देहरादून में नयागांव पेलियो शिमला बायपास रोड के निकट आपदा से क्षतिग्रस्त हुए ब्लूफिन फिशरीज फार्म प्रोजेक्ट, का निरीक्षण किया। ब्ल्यूफिन फिशरीज फार्म प्रोजेक्ट, मत्स्य विभाग की योजना के अंतर्गत निर्मित किया गया है।
विगत दिवस बादल फटने की घटना से उक्त क्षेत्र में नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया था। बाढ़ की चपेट में आने से फिशरी फार्म को भी काफी क्षति हुई थी।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को क्षतिग्रस्त फिशरीज फार्म को यथा संभव मदद तत्काल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उप निदेशक मत्स्य अल्पना हल्दिया, मत्स्य विभाग के अधिकारी गण, जिलाध्यक्ष ग्रामीण भारतीय जनता पार्टी देहरादून मीता सिंह, ब्ल्यूफिन प्रोजेक्ट के चैयरमैन अशोक रावत, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके साथ ही लोक पर्व “हरेला” के उपलक्ष्य में पौधारोपण भी किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम में सचिव बीबीआर पुरुषोत्तम, उत्तराखंड पशुधन विकास बोर्ड के अधिशासी अधिकारी राकेश नेगी, उप निदेशक मत्स्य पालन अल्पना हल्दिया सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Comments are closed.