The Top Ten News
The Best News Portal of India

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य के लिए महिलाओं को किया सम्मानित

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा -देश भर में महिला सशक्तिकरण को लेकर किए जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को” सुषमा स्वराज अवार्ड्स से सम्मनित किया गया। अल्मोड़ा में आयोजित कार्यक्रम की प्रभारी, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरूवात की। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ, व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित सभी पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ होने से पहले आज उत्तराखंड के लोक पर्व फुलदेई ” भी महिला मोर्चा ने मनाई, मोर्चा द्वारा कार्यक्रम स्थल के द्वार पर फूलों से रंगोली बनाकर जी _20 का टैग बनाया गया।
कार्यक्रम में सुषमा स्वराज अवार्ड्स कार्यक्रम की अल्मोड़ा प्रभारी (प्रदेश उपाध्यक्ष) दीपा आर्या सहित अन्य वक्ताओं ने पूर्व विदेश मंत्री स्व सुषमा स्वराज के जीवन व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उन्हें महिला सशक्तिकरण का अधार सतंभ बताया।

मोर्चा द्वार उद्यमिता, पत्रकारिता, समाज सेवा, साहित्य, लोक कला, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की प्रभारी व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा आर्या ने कहा कि भाजपा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को “सुषमा स्वराज अवार्ड्स से सम्मानित करने का कार्यक्रम अयोजित किया है, उन्होंने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं की प्रेरणा श्रोत सुषमा स्वराज के व्यक्तित्व को सम्मान देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं के लिए सुषमा स्वराज अवार्ड्स शुरु किया, इसलिए यह अवॉर्ड दिया जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा ने कहा कि विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम अयोजित किया है।
सुषमा स्वराज अवार्ड्स से सम्मानित युवा कल्याण विभाग की खेल प्रशिक्षक हीरा कनवाल ने कहा कि उनके द्वारा प्रशिक्षित बच्चे राष्ट्रीय प्रतियोगिताए जीत चुके हैं।
कार्यक्रम में सम्मानित महिला उद्यमी कमला भट्ट ने कहा कि वह ग्रामसरकार की आली में मौन पालन करती हैं। वह इस सम्मान से बहुत खुश हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध लोक गायिका लता पांडेय ने किया।

Comments are closed.

Verified by MonsterInsights