The Top Ten News
The Best News Portal of India

बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़को के लिए दस करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति मिली,विधायक पार्वती दास ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

बागेश्वर:गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़को के लिए सड़क सुरक्षा मद से वित्तीय वर्ष-2023-24 में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर क्रैश बैरियर, पैरापिट, डेलीनेटर व साईनेज आदि निर्माण कार्यों के लिए लगभग रू0 1076.49 (दस करोड़ 76 लाख उन्नपचास हजार मात्र) धनराशि की की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

वहीं अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने पर विधायक पार्वती दास ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सड़कों को गढ़ा मुक्त करने के साथ साथ सड़क सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर, पैरापिट, डेलीनेटर व साईनेज आदि निर्माण कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अदा करती हूं वहीं विधायक पार्वती दास ने सतपाल महाराज मंत्री लोक निर्माण विभाग का भी आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

विधानसभा क्षेत्र की इन सड़कों के लिए स्वीकृत हुई धनराशि

 

1. बागेश्वर – गिरेछीना – सोमेश्वर – द्वाराहाट – विमाण्डेश्वर – ईड़ा – रानीखेत मोटर मार्ग । किमी0 1 से किमी0 20 तक

2. डंगोली – सैलानी – दाड़िमखेत – जाख – हड़बाड़ – पन्द्रहपाली – बालीघाट – दोफाड़ – धरमघर – कोटमन्या – पाँखू – सातसिलिंग मोटर मार्ग। किमी0 1 से किमी 22 तक

3. डंगोली – स्याली – छटिया – हरिनगरी – कुलाऊ – ग्वालदम मोटर मार्ग। किमी0 1 से किमी 17

4. बागेश्वर – दफौट मोटर मार्ग।

4. पौड़ीबैंड – पालड़ीछीना – झिरौली – काफलीगैर – मोटर मार्ग।

5. अमसरकोट – सात रतबे मोटर मार्ग।

6. चौगावछीना – खर्कटम्टा – जोशीगाँव – मोटर मार्ग।

7. कठपुडियाछीना – सेराघाट मोटर मार्ग।

8. बैजनाथ – बिनखोली मोटर मार्ग।

9. अकूड़ाई – अणा – लोहारचोरा – गैरलेख – से पथरिया मोटर मार्ग।

10. गरुड़ – कपकोट – फल्याटी मोटर मार्ग।

11. कांडा – सानिउड़ियार – रावतसेरा – बॉसपटान – मोटर मार्ग ।

12. राज्य अतिथि गृह कौसानी मोटर मार्ग।

13. पं0 बद्रीदत्त राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बागेश्वर पहुँच मोटर मार्ग।

14. जिलाधिकरी कार्यलय पहुँच मोटर मार्ग।

15. निरिक्षण भवन पहुँच मोटर मार्ग।

16. जिला चिकित्सालय पहुँच मोटर मार्ग।

17. जिला जजी मोटर मार्ग।

Comments are closed.

Verified by MonsterInsights