The Top Ten News
The Best News Portal of India

देशभर में धूमधाम से मनाया गया होली का त्यौहार मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेश वासियों को दी शुभकामनाएं

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून-आज देशभर में रंगों और उल्लास का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह ने भी होली खेली. साथ ही प्रदेशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ‘होली जीवन के विभिन्न रंगों का बोध कराती है. हमारी भारतीय सनातन व संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है. यह पर्व आपके जीवन में और अधिक सुख समृद्धि, शांति और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए.’ ‘सभी का जीवन सफलता के नए-नए रंगों से रंगीन हो. यही कामना वो बाबा केदार और भगवान बदरी विशाल से प्रार्थना है. सभी को होली की शुभकामनाएं।

वहीं प्रदेश के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने भी सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी है।

Comments are closed.

Verified by MonsterInsights