चुनाव के समय चूड़ी-बिंदी बांट रहे है मुख्यमंत्री धामी इससे अच्छा होता रोजगार बांटते:प्रियंका गांधी
खटीमा में आज प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के लिए जनता से वोट करने की अपील
दी टॉप टेन न्यूज़ खटीमा
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज खटीमा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशि भुवन कापड़ी के लिए खटीमा की जनता से मतदान करने की अपील करी।
प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार के साथ ही धामी सरकार पर भी हमला बोला उन्होंने कहा कि ये मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है।लेकिन यहां तो समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।
उन्होंने खटीमा क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या थारू समाज के शिक्षा व बेरोजगारी को जोरदार ढंग से उठाया। बेरोजगारों को मंच से ही हाथ उठवाकर कहा सीएम ने आपके लिए क्या किया। कहा- चुनाव के समय चूड़ी-बिंदी बांट रहे, इससे अच्छा होता रोजगार बांटते।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री को लोगों को बताना चाहिए कि वह महंगाई पर लगाम लगाने और रोजगार बढ़ाने के लिए क्या करने जा रहे हैं वह महिलाओं के लिए क्या करने जा रहे हैं इसके साथ स्वास्थ्य, सड़क व बिजली जैसे मुद्दों पर भी बोला।
गांधी ने कहा सरकार बनते ही देंगे चार लाख रोजगार देंगे,हम बताएंगे कहां से लाएंगे रोजगार, सबसे पहले रिक्त पड़े 28000 पदों में भर्ती की जाएगी, पर्यटन पुलिस बनाएंगे, गांव गांव में नई तकनीकी की स्वास्थ सुविधा पहुंचाएंगे गैस सिलेंडर को 500 से अधिक नहीं बढ़ने देंगे, गरीब परिवारों को जिन्होंने संकट को नजदीक से देख रहे हैं उन पांच लाख परिवारों को 40000 सालाना देंगे, महिलाओं के लिए, सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा होगी, पुलिस विभाग में 40% महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।
इससे पूर्व प्रियंका को थारू जनजाति समाज की पालिकाध्यक्ष सोनी राना ने रंगीली पिछोड़ा भेंट किया और समाज की महिलाओं द्वारा बनाई गई डलिया व थरवाटी गलोबंद भेंट करी और कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने एपण भेंट कर स्वागत किया।
Comments are closed.