The Top Ten News
The Best News Portal of India

खटीमा की बेटी रेखा खाती को उत्तराखंड खेल निदेशालय ने किया सम्मानित

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

खटीमा-उधम सिंह नगर के खटीमा निवासी रेखा खाती को उत्तराखंड खेल निदेशालय द्वारा सम्मानित किया गया. आज यानी 24 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर के सिंह धामी की गरिमामय उपस्थिति में उत्तराखंड ‌की खेल मंत्री रेखा आर्य ने आज देहरादून में यह पुरस्कार उनके बड़े भाई तथा कोच गोविंद सिंह खाती और उनकी माताजी मनोरमा देवी ने को दिया है।

रेखा खाती को सम्मान में 4 लाख 50 हज़ार रूपये पुरस्कार दिये गये. यह पुरस्कार उनको 37 वें राष्ट्रीय खेल जो गुजरात में 2022 में संपन्न हुए ‌थे, के लिये दिया गया है। उसमें रेखा सिंह ने उत्तराखंड के लिए रजत पदक जीता था. तथा फेडरेशन कप 2021 में उत्तराखंड के लिए कास्य पदक अर्जित किया था।

खटीमा की बेटी रेखा सिंह एथलेटिक्स हैमर थ्रो में राज्य का नाम ऊंचा कर रही है .रेखा खाती उत्तराखंड प्रदेश की पहली महिला है जिन्होंने हैमर थ्रो में राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक हासिल किया है।

रेखा खाती ने राज्य द्वारा दिये गए इस सम्मान के विषय मे दी टॉप टेन न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि यह सब माता-पिता के सहयोग के कारण संभव हो पाया है .रेखा के पिताजी राजेन्द्र सिंह खाती ‌ भारतीय सेना में सूबेदार के पद से सेवा निवृत्त हुए हैं वहीं माताजी गृहणी है।

इस अवसर पर रेखा खाती ने‌ उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी के.जे.एस कलसी का आभार व्यक्त किया है तथा उधम सिंह नगर एथलेटिक्स एसोसिएशन चेयरमैन विजेंद्र चौधरी तथा सेक्रेटरी सरफराज चौधरी का आभार जताया है।

आपको बता दे कि हाल ही में रेखा सिंह ने एक मार्च 2023 को दो राष्ट्रीय थ्रोइंग चैंपियनशिप में है जोकि कर्नाटका के बिलारी शहर में हुई थी वहां पर भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वर्तमान में रेखा को इंडिया कैंप में शामिल किया गया है जो कि पंजाब के पटियाला में चल रहा है।

रेखा के कोच गोविंद सिंह खाती ने बताया कि अब हमारा अगला टारगेट अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिता‌ में भारत के लिए मेडल लाना है.वहीं गोविंद सिंह खाती खुद भी हैमर थ्रो के राष्ट्रीय खिलाड़ी है तथा एथलेटिक्स में एल एन आई पी ग्वालियर से बीपीएड एमपीएड और एन आई एस की डिग्री हासिल की है सभी डिग्रियों में उनको ए ग्रेड मिला है।

वर्तमान में वह डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकैडमी में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा तथा एथलेटिक्स कोच है और खटीमा में एथलेटिक्स एकैडमी संचालन भी करते हैं जिसमें नए खिलाड़ियों को वैज्ञानिक विधि से ट्रेनिंग दी जाती है ताकि और भी बच्चों को एथलेटिक्स खेल से जोड़ा जा सके।

Comments are closed.

Verified by MonsterInsights