The Top Ten News
The Best News Portal of India

उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम तलाड़ और सैनार का भ्रमण

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

अल्मोड़ा:सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में उन्नत भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत उन्नत भारत अभियान की समन्वयक डॉक्टर ममता असवाल के संयोजन में ग्राम तलाड़ एवं सैनार के ग्रामप्रधानों एवं ग्रामीणों से उन्नत भारत अभियान की चर्चा की। डॉक्टर ममता असवाल द्वारा ग्राम सैनार और तलाड़ के ग्राम प्रधानों से गांव के विकास, अपशिष्ट प्रबंधन, जल प्रबंधन, स्वरोजगार अपनाने एवं शिक्षा की स्थिति को लेकर चर्चा की और आंकड़े एकत्रित किये।

उन्होंने बताया कि भारत के विकास में ग्रामों का बहुत योगदान है। भारत के ग्रामों को उन्नत कर ही भारत का विकास किया जा सकता है। उन्नत भारत अभियान भी भारत को उन्नत बनाने का एक प्रयास है।

उन्होंने आगे कहा कि यहां विद्यार्थियों को भविष्य में लाकर विस्तृत सर्वे किया जाएगा, ग्रामीणों से आंकड़े एकत्रित किये जायेंगे। इस अवसर पर उनके साथ उन्नत भारत अभियान के सह समन्वयक डॉक्टर ललित चंद्र जोशी, शोध छात्र मनदीप कुमार आदि के साथ ग्रामीण भी उपस्थित रहे

Comments are closed.

Verified by MonsterInsights