The Top Ten News
The Best News Portal of India

उत्तराखंड की साहित्यकार डॉ शशि जोशी हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए हिंदी सेवारत्न सम्मान से सम्मानित हुई

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

मथुरा: उत्तर प्रदेश मथुरा की प्रमुख साहित्यिक संस्था हिंदी सजल सर्जना समिति ने अपने पंचम वार्षिकोत्सव के अवसर पर उत्तराखंड की साहित्यकार डॉ शशि जोशी को हिंदी साहित्य में उनके योगदान के लिए हिंदी सेवारत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। समिति द्वारा हर साल हिंदी साहित्य की सेवा में निरंतर सक्रिय रचनाकारों को यह सम्मान दिया जाता है।

समिति द्वारा इस वर्ष दो रचनाकार चयनित किए गए थे जिसमें जीजीआईसी बाजपुर की हिंदी शिक्षिका एवम् वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.शशि जोशी एवम् फिरोजाबाद उ. प्र. के रचनाकार कृष्ण कुमार “कनक” थे। दोनों ही रचनाकारों को नकद धनराशि , शाल एवम् प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समिति के इस वार्षिकोत्सव में संपूर्ण भारत वर्ष के कोने कोने से साहित्यकारों ने प्रतिभाग किया तथा हिंदी साहित्य के विविध क्षेत्रों में चौदह सम्मान प्रदान किए गए।
उक्त कार्यक्रम के अध्यक्ष वृंदावन शोध संस्थान के निदेशक डॉ.राजीव द्विवेदी ,अति विशिष्ट अतिथि पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा थे।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे जिसमें मयूर नृत्य एवम् फूलों की होली को काफी सराहा गया।सजल सर्जना समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.अनिल गहलौत द्वारा सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया।

Comments are closed.

Verified by MonsterInsights