The Top Ten News
The Best News Portal of India

उत्तराखंड करेगा 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी

38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री धामी जी के कुशल नेतृत्व का परिणाम: रेखा आर्या

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

देहरादून : वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्धघाटन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया। जिसमे देश भर के विभिन्न प्रान्तों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है।

वहीं उत्तराखण्ड खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि आप सभी से यह वादा है करते है कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद अदा किया।

Comments are closed.

Verified by MonsterInsights