The Top Ten News
The Best News Portal of India

आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर लिया विज्ञान महोत्सव में भाग

 

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

सतपुली:आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली में विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विकासखण्ड के जूनियर हाईस्कूल,हाईस्कूल तथा इंटर कॉलेज के बाल वैज्ञानिको ने प्रतिभाग किया।
महोत्सव का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा,खण्डशिक्षा अधिकारी द्वारीखाल डॉ० सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रधानाचार्य हेमचंद्र केष्टवाल व प्रधानाध्यापिका उमा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर सयुंक्त रूप से किया।
ब्लाक प्रमुख ने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर तात्कालिक समस्याओं का निराकरण करने का आहवान किया।इसी प्रकार खण्ड शिक्षा अधिकारी ने गांव-गांव में बच्चों को वैज्ञानिक गतिविधियों के द्वारा अपने क्षेत्र की समस्या को हल करने का आहवान किया।विज्ञान महोत्सव दो वर्गो में आयोजित हुई। जूनियर तथा सीनियर वर्ग व विज्ञान ड्रामा।

बच्चो ने जूनियर व सीनियर वर्ग में स्वास्थ्य, पर्यावरण के लिए जीवन शैली,कृषि, संचार एवं परिवहन व संगणात्मक चिंतन विषयों पर अपने-अपने माडल प्रस्तुत किये।
जूनियर वर्ग विज्ञान प्रदर्शनी-
स्वास्थ्य- कुमारी रिया (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जुयाल गांव)-प्रथम
रोहित सिंह (राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली)-द्वितीय
संदीप चौहान (राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर)-तृतीय
पर्यावरण के लिए जीवन शैली – आयुष नेगी ( राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुमखाल)-प्रथम
पीयूष कुमार(राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली)-द्वितीय
रुद्र रावत (इंटर कॉलेज पाली लंगूर) तृतीय
कृषि में-तनुष्का चंद्रा (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बमोली)- प्रथम मयंक (राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली)- द्वितीय
सक्षम जुयाल (राजकीय उच्च विद्यालय हिलोगी)-तृतीय
संचार एवं परिवहन में
अनुज (इंटर कॉलेज देवीखाल भंयासू)- प्रथम
साक्षी (राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण)-द्वितीय
पायल (राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर)- तृतीय
संगणात्मक चिंतन में
नव्या रावत (राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लंगूरी)-प्रथम साक्षी रावत (राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर)- द्वितीय
दीपांशु (राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली) -तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में
स्वास्थ्य में कुमारी पलक (राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण)- प्रथम सौरभ (राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर)- द्वितीय
प्रियांशी रावत (राजकीय कॉलेज द्वारीखाल)-तृतीय
पर्यावरण के लिए जीवन शैली में आदिती भंडारी( राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण)- प्रथम
सोनिया(राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुल्यासु)- द्वितीय
तमन्ना (राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली)- तृतीय
कृषि में नैंसी ( राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल)-प्रथम
वर्षा (राजकीय इंटर कॉलेज पाली लंगूर )- द्वितीय
शिवांशु डोबरियाल (राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुरांसी)-तृतीय
संचार एवं परिवहन
कार्तिकेय इष्टवाल (राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली)- प्रथम
खुशी (राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण)- द्वितीय
हितेश (राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर)-तृतीय
तथा संगणात्मक चिंतन में
सोहम डबराल(राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत)-प्रथम
प्रियुष धसमाना (राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली)- द्वितीय
अमन भट्ट (राजकीय इंटर कॉलेज किनसुर)-तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार विज्ञान ड्रामा में अ.उ.राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत-प्रथम
राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली – द्वितीय
राजकीय इंटर कालेज चाक्यूसैंण तृतीय स्थान प्राप्त किया।स्थल संयोजक राजकीय इंटर कॉलेज सतपुली के प्रधानाचार्य हेमचंद्र केष्टवाल ने सभी उपस्थित बच्चों,अतिथियों, शिक्षकों का धन्यवाद किया। विज्ञान महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में दया किशोर बिंजोला,गब्बर सिंह बिष्ट,विनय रावत ,जयपाल दत्त शर्मा,पवन कुमार,मोनिका नेगी,पूजा मित्तल,प्रतिमा रावत,ज्योति मित्तल,मुकेश प्रसाद नवीन चन्द्र डोभाल,आरती शर्मा, रामक़क़अवध भास्कर आदि शिक्षक/ शिक्षिकाओ ने महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया।वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रताप सिंह तथा मुकेश पटवाल ने किया।

महोत्सव में ब्लॉक विज्ञान समन्वयक महेंद्र सिंह राणा (राजकीय इंटर कालेज किनसुर) व सह समन्वयक रश्मि रावत (अ.उ.राजकीय इंटर कॉलेज चैलूसैंण) ने बच्चों में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने तथा वैज्ञानिक तथ्यों में क्यों?और कैसे? होता है,इस पर ध्यान देने को कहा ।
अन्त में सभी बच्चों और मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकाओ का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने तथा विज्ञान महोत्सव को सफल आयोजन पर सबका धन्यवाद दिया।

Comments are closed.

Verified by MonsterInsights