प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या है 505
दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा है स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी 2:00 बजे के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में यह आंकड़ा 602 पहुंच गया है वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 505 है।
आज 2:00 बजे तक रिकॉर्ड 102 कोरोनावायरस मामले सामने आए हैं और 10 संक्रमित ठीक हो गए हैं आज 1439 सैंपल जांच के लिए विभिन्न लैब्स में भेजे गए हैं और 4758 सैंपल्स की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक 54 मामले देहरादून से हैं यह सभी उत्तराखंडी प्रवासी हैं और हाल ही में दिल्ली मुंबई अहमदाबाद और गुरुग्राम से लौटे हैं यह सभी संस्थागत क्वॉरेंटाइन थे और अब इन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।

