
एयर इंडिया का विमान 3 यात्रियों को लेकर जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा
दी टॉप टेन न्यूज देहरादून
लॉक डाउन 4.0 में लंबे इंतजार के बाद सोमवार से घरेलू उड़ान सेवा शुरू हो गई हैं सोमवार की सुबह एयर इंडिया का विमान 3 यात्रियों को लेकर जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा और 10 यात्रियों को लेकर विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया है।
यात्रियों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट प्रशासन सहित एसडीएम डोईवाला और स्वास्थ विभाग की टीम मौजूद रही।
एयरपोर्ट प्रशासन ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया घरेलू उड़ानों को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह तैयार है यात्रियों के थर्मल स्क्रीनिंग साथ उनके सामान को भी सेनीटाइज किया जा रहा है।
घरेलू उड़ानों से यात्रा के लिए उत्तराखंड आने के लिए यात्रियों को उत्तराखंड सरकार की वेबसाइट http://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।


हवाई यात्रा के लिए जरूरी दिशानिर्देश
कोविड-19 के तहत केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
एयरपोर्ट पर एक हेल्थ डेस्क पर यात्रियों के थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है।
सभी यात्रियों को मास्क का उपयोग करना जरूरी है।
एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी है।
एयरपोर्ट एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड होना चाहिए।
यात्रियों को यात्रा से संबंधित सभी जरूरी कागजात अपने पास रखने जरूरी हैं।
फ्लाइट से उत्तराखंड आने पर संस्थागत क्वॉरेंटाइन जरूरी है संस्थागत क्वॉरेंटाइन का समय 10 दिन का होगा।
संस्थागत क्वॉरेंटाइन के लिए यात्रियों को विकल्प दिया जाएगा होटल में रुकने पर ठहरने का खर्च यात्री को खुद देना होगा अन्यथा राज्य सरकार के अनुसार संस्थागत क्वॉरेंटाइन होना होगा।
होटल की एक सूची एयरपोर्ट में स्थापित हेल्पडेस्क पर उपलब्ध रहेगी होटल में रुकने की दरें राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की जाएंगी।

