मंत्री मदन कौशिक व धन सिंह रावत भी पहुंचे सीएम संग
दी टॉप टेन न्यूज(खटीमा)- खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के पिता भूतपूर्व सैनिक एवं समाजसेवी स्वर्गीय सूबेदार शेर सिंह धामी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खटीमा के नगरा तराई स्थित विधायक धामी के आवास पहुँचे। मुख्यमंत्री के साथ देहरादून से सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक व धन सिंह रावत ने भी पहुंच शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री के विधायक धामी के घर पहुँचने के कार्यक्रम से पहले ही स्थानीय प्रशासन ने विधायक आवास में मोजूद भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व स्थानीय पत्रकारों को पहले ही घर से दूर कर दिया। मीडिया को प्रशासन ने आगे से आये प्रोटोकाल के तहत कवरेज भी नही करने दिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शोक संवेदना व्यक्त कर चंद मिनट विधायक धामी व उनके परिजनों के संग बैठ तुरंत नैनीताल को हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हो गए।हम आपको बता दे कि खटीमा विद्गायक पुष्कर सिंह धामी के पिता रिटायर्ड सूबेदार शेर सिंह धामी का जंहा लंबी बीमारी के बाद बीते 10 अप्रैल को दिल्ली के मेक्स हॉस्पिटल में निधन हुआ था। वही तभी से लगातार प्रदेश भर के नेताओ,विधायकों ,मंत्रियो व स्थानीय जनता शोक संवेदना व्यक्त करने विधायक पुष्कर सिंह धामी के घर नगरा तराई पहुँच रही है।
