राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा के छात्र तनुज राणा का राष्ट्रीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

दी टॉप टेन न्यूज़ /देहरादून

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर की कक्षा 12 के होनहार छात्र तनुज राणा का चयन राष्ट्रीय अंडर-19 वॉलीबॉल प्रतियोगिता 16 से 20 दिसम्बर2025, झुंझुनूं (राजस्थान) के लिए हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ जनपद और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।
तनुजा राणा इससे पूर्व भी अंडर-17 एवं 19 राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं तथा वर्तमान सत्र में अंडर-19 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्यस्तरीय कैम्प, स्टेडियम रूद्रपुर मे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से चयन सुनिश्चित किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  प्रमोद कुमार पांडे ने तनुजा राणा को बधाई देते हुए इसे विद्यालय की खेल परंपरा की सशक्त उपलब्धि बताया। शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनिल कुमार राठौर, पूजा भट्ट, योगेंद्र सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने भी छात्र को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

तनुज राणा की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

Verified by MonsterInsights