दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून )-9 मार्च को जनरल ओबीसी एसोसिएशन और घटक संघों ने बैठक कर आंदोलन को और तेज बनाने की रणनीति तय करी है।
अपने अध्यक्ष दीपक जोशी की अध्यक्षता में एसोसिएशन ने तय किया कि 12 मार्च से राज्य की सभी अति आवश्यक सेवाएं जैसे स्वास्थ्य बिजली पानी आदि को बाधित किया जाएगा । रोडवेज और सरकारी वाहनों को भी जाम करते हुए इनके सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की इस हड़ताल में सहभागिता रहेगी और उसी दिन सभी जनपदों में आंदोलन सभा के उपरांत शाम को 6:00 बजे जनपद कार्यकारिणी द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

14 और 15 मार्च को अवकाश के दिन सामान्य ओबीसी वर्ग के समस्त पदाधिकारियों सदस्यगण अपने-अपने जनपदों में स्वयं के निवास स्थान के समीप कॉलोनी मोहल्लों में आम लोगों को इस मुहिम में जोड़ने के लिए युवा वर्ग को साथ लेकर जन जागरण अभियान चलाएंगे ।और 15 मार्च को अपराहन 3:00 बजे सभी जनपदों में कार्यकारिणी द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी तथा 17 मार्च को सामान्य ओबीसी वर्ग के सभी क्रांतिकारी सदस्य अपने अपने परिवार संबंधियों सहित सभी जनपदों में चल रहे आंदोलन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसी तरह से 22 मार्च को भारतवर्ष के सभी राज्यों में आरक्षण विरोधी संगठनों तथा अखिल भारतीय समानता मंच के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को राजधानी मुख्यालय देहरादून के धरना स्थल पर आमंत्रित करते हुए अपराहन में विशाल रैली के रूप में मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा जहां पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया जाएगा ।
इस रैली में देश के विभिन्न राज्य से आने वाले पदाधिकारियों के साथ जनपद देहरादून के समस्त क्रांतिकारी साथी अपने परिवार बच्चों एवं संबंधियों के साथ प्रतिभाग करेंगे तथा अन्य जनपदों में जिला मुख्यालय तक जनपद कार्यकारिणी द्वारा अपने रूट के अनुसार रैली निकालेंगे।
