दी टॉप टेन न्यूज़ /देहरादून
25 जुलाई,2025। अल्मोड़ा| सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की परिनियमावली को हिंदी में निर्मित कर लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा विश्वविद्यालय की परिनियमावली को हिंदी में निर्मित करने के लिए विधि संकाय के वरिष्ठ आचार्य प्रो0 डी0 के0 भट्ट को उत्तरदायित्व सौंपा गया था। जिसका हिंदी में निर्मित कर लिया गया है। कुलपति को सौंपे गए विश्वविद्यालय के इस महत्वपूर्ण दस्तावेज का अनावरण करते हुए कहा कुलपति प्रो0 सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय की परिनियमावली को हिंदी में निर्मित करने के लिए विधि संकाय के प्रो0 डी0 के0 भट्ट को उत्तरदायित्व सौंपा गया था। उन्होंने हिंदी में विश्वविद्यालय की परिनियमावली को निर्मित कर लिया है और यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने इसके लिए विधि के वरि0 आचार्य प्रो0 भट्ट की सराहना की। इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ0 देवेंद्र सिंह बिष्ट ने भी प्रो0 भट्ट को बधाईयां दीं। इस अवसर पर कुलपति के वैयक्तिक सहायक श्री विपिन जोशी, डाॅ0 ललित चंद्र जोशी, गोविंद मेर भी मौजूद रहे।
