कुमाऊं मंडल से दो और गढ़वाल मंडल से हो सकता है एक चेहरा मंत्री मंडल में शामिल
दी टॉप टेन न्यूज़ (देहरादून)- उत्तराखंड में जल्द ही मंत्रिमंडल में विस्तार हो सकता है। सरकार के मंत्रिमंडल में 3 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी यह संकेत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दिए गए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री दिल्ली यात्रा से लौटे हैं और वहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा भी की थी।
अन्य राज्यों में हाल के चुनाव में मिली करारी शिकस्त को देखते हुए अब उत्तराखंड की बीजेपी सरकार विकास की रणनीति को लेकर राज्य में चल रही है और अब जबकि राज्य में 2022 में चुनाव नजदीक आ रहे हैं पार्टी अपने को मजबूत बनाने में जुट गई है। इसी क्रम में संतुलन बनाते हुए मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में तीन नए चेहरे शामिल करने का मन बना चुके हैं ।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इनमें से दो चेहरे कुमाऊं मंडल से और एक चेहरा गढ़वाल मंडल से हो सकता है।
अपने हाल ही के कुमाऊ दौरे पर गए मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता पिछड़े और दूरस्थ क्षेत्रों का विकास करना है शायद विकास को आधार बना कर अब राजनीतिक समीकरण हल किए जा रहे हो।तमाम अटकलों को विराम देते हुए उत्तराखंड की राजनीति में अब यह तो तय हो गया है कि मुखिया बदलने की बजाय रणनीति बदली जाए और यह रणनीति विकास की रणनीति होगी उसको आधार बनाकर भाजपा राज्य में फिर सत्तासीन होने की रणनीति अभी से बनाने में जुट गई है।

साथ ही मुख्यमंत्री की अभी तक की बेदाग छवि और विकास की रणनीति से आने वाले समय में भाजपा जनाधार का रास्ता तलाश रही है ।वहीं राज्य में एकमात्र विपक्षी पार्टी अभी तक अपने अंदरूनी कलह से उभरती हुई नहीं दिख रही है। जिसका सत्तासीन पार्टी ने फायदा उठाने की योजना अभी से बनाना शुरू कर दिया है।साथ ही मंत्रिमंडल का विस्तार भी 2022 चुनाव की योजना के तहत किया जाना निश्चित है।अब देखना होगा कि कुमाऊं व गड़वाल के आखिर किन विधायको को मंत्रिमंडल के इन तीन पदो पर फीट किया जाएगा।
