पौड़ी बस दुर्घटना में छह व्यक्तियों की मौत

 

दी टॉप टेन न्यूज़ /देहरादून

आज शाम 4 बजे के करीब पौड़ी में सत्याखाल मार्ग में एक वाहन संख्या UK12PB-0177 (बस) दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 80 मीटर खाई में गिर गयी।

इस सूचना पर तत्काल थाना पौड़ी से कोतवाली प्रभारी मय पुलिस टीम व एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू प्रारम्भ किया गया। बस में कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से अभी तक 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है। वहीं इस दुर्घटना में अभी तक 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं,जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया ,दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन की तत्परता और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान को तेज़ी से अंजाम दिया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य का जायजा लिया।

दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगो का इलाज जिला चिकित्सालय  पौडी में तत्परता के साथ किया गया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत के निर्देश पर अस्पताल के चिकित्सको द्वारा घायलों को त्वरित उपचार दिया गया। जबकि घायलों को पौडी अस्पताल में तत्परता से इलाज मिले इसके लिए बेस अस्पताल श्रीनगर से 10 डाक्टरों की टीम अस्पताल  भेजी गयी।

इसके साथ ही एंबुलेस की व्यवस्था की गयी। वहीं रेफर किए गए चार हेड इंजरी, एक स्पाइनल इंजरी, सर्वाइकल इंजरी मरीज को एम्स ऋषिकेश को त्वरित उपचार हेतु निर्देश दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा सीएम एस रावत, एम एस डा अजेय विक्रम सिंह सहित डाक्टरों की टीम मौजूद थी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पौड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुखद घटना के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
दुर्घटना में इन व्यक्तियों की मौत हुई

1. सुनीता पत्नी श्री नरेंद्र निवासी ग्राम डोभा,उम्र 25 वर्ष
2. प्रमिला पत्नी श्री प्रकाश निवासी केसुंदर
3. प्रियांशु पुत्र श्री प्रकाश निवासी केसुंदर,उम्र 17 वर्ष
4. नागेंद्र निवासी केसुंदर
5. सुलोचना पत्नी श्री नागेंद्र निवासी केसुंदर

6. प्रेम सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद उम्र 70 वर्ष देहल चौरी

 

 

Verified by MonsterInsights