उत्तराखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण के 42 नए केस, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से हुई 1 मौत

दी टॉप टेन न्यूज़ देहरादून

रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 42 नये मामले आये और आज 4 दिनों बाद 1 मौत हुई है। अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 341179 हो गयी है
आज 227 सत्रों में 18394 लोगो को वैक्सीन लगाई गई जिसमें से 18 प्लस के 40339 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग गयी है।
और 326763 मरीज अब तक इस बिमारी से ठीक भी हो चुके है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या कम होकर 1094 हो गईं है।
आज 24355 सैम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है और 20733 सैम्पल्स जांच को भेजे गए है अभी तक इस महामारी से कुल 7339 मरीजो की मौत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा देर शाम 6 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा चंपावत,पौड़ी पिथौरागढ़ जिले कोरोना संक्रमण से मुक्त रहे,बागेश्वर जिले में 2 केस चमोली जिले में 1 केस देहरादून जिले में कोरोना संक्रमण के 5 केस और हरिद्वार जिले मे 5 नैनीताल जिले में 7 वही रुद्रप्रयाग में 4 केस आये और टिहरी जिले में 2 उधम सिंह नगर में 7 औऱ उत्तरकाशी जिले में 9 कोरोना संक्रमण के केस आये। अभी तक 5983 मरीज इस संक्रमण से ठीक होकर अन्य प्रदेशों में चले गए है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज ब्लैक फंगस के 1 नया मामला आया है और और 2 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुआ है । उत्तराखंड में अब तक म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के 523 मामले आये है, और राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से 104 लोगों की मौत हो चुकी है और 120 मरीज इस बीमारी से ठीक हो गए है।